Staff Selection Commission SSC Stenographer Answer Key 2023 जल्द ही जारी कर सकता है, बता दें, एसएससी अपने अपडेट कई बार वीकेंड में जारी करता है, ऐसे में एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की आंसर की इस वीकेंड तक जारी किया जा सकता हैं, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपडेट देख सकते हैं।
कब आएगी एसएससी स्टेनोग्राफर 2023 परीक्षा आंसर की - SSC Stenographer Answer Key 2023
एसएससी स्टेनोग्राफर 2023 परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2023 को तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में किया गया था। इसके लिए आंसर की मिड अक्टूबर 2023 के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि, आयोग द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की 2023 तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
आंसर के खिलाफ कर सकेंगे आपत्ति
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे सीबीटी में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर जानने के लिए आंसर की जल्द देख सकेंगे। यदि उन्हें कोई उत्तर असंतोषजनक लगता है तो उन्हें प्रतिक्रिया पुस्तिका के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर भी मिलेगा। यह आंसर की (SSC Stenographer Answer Key 2023 Online PDF) पीडीएफ रूप में होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा की संबंधित पाली और दिन का सावधानीपूर्वक चयन करना होगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक
एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक (SSC Stenographer Answer Key 2023 Download) आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ इस पेज पर भी शेयर किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट में गलत प्रश्नों/उत्तरों पर आपत्ति उठाने की सुविधा भी प्रदान करेगा। एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की 2023 पीडीएफ लिंक उपलब्ध होते ही हम इसे सक्रिय कर देंगे।
