एजुकेशन

SSC Stenographer Answer Key OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC Stenographer Answer Key 2024 Released: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की जारी

SSC Stenographer Answer Key 2024 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन का भी विकल्प दिया गया है।

एसएससी की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक हुआ था। इसके लिए आंसर की अब जारी हो गई है। आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC Steno Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC Stenographer Answer Key 2024 Provisional के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक करें।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC Stenographer Answer Key 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC Stenographer Answer Key पर ऑब्जेक्शन का मौका

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आंसर की चेक करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी दिया गया। जिस सवाल में कैंडिडेट्स को डाउट होता है वो अपने आंसर की पर सबूत के साथ ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं। बता दें कि ऑब्जेक्शन करने के लिए 18 फरवरी 2024 को शाम 6 बजे तक का समय है। आंसर की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन को सॉल्व करने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article