एजुकेशन

SSC Selection Post XI Exam 2023: जारी हुआ सेलेक्शन पोस्ट XI का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 07:01 PM IST

SSC Selection Post XI Exam 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज XI के लिए नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स अभ्यर्थी इसके लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।

Image

SSC Selection Post XI Notification 2023

Photo : iStock

SSC Selection Post XI Exam 2023: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज XI के लिए नोटिफिकेशन (SSC Selection Post XI Notification 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 6 मार्च 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च निर्धारित की गई है।

SSC Selection Post XI Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से 5369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई 2023 में किए जाने की संभावना है। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

SSC Selection Post XI Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज XI के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to apply for SSC Selection Post Phase XI Exam 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर होम पेज पर 'Apply' सेक्शन में जाएं।‌
  • यहां SSC Selection Post Phase XI 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
SSC Selection Post XI Notification 2023 - Direct Link

SSC Selection Post XI Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 6 मार्च से 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article