एजुकेशन

SSC MTS, Havaldar Result 2024 Date: कैसे चेक करें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in, ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिज्लट कब आएगा।

Image

SSC MTS, Havaldar Result 2024 Date: यहां देखें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

SSC MTS, Havaldar Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC MTS Result 2024) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in, ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। - यह कॉपी अपडेटेड है, रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है

SSC MTS Result 2024 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा संपन्न होने के साथ प्रोविजनल आंसर की 29 नवंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया गया था। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check SSC MTS Result 2024: कैसे चेक करें एसएससी एमटीएस का रिजल्ट

  1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC MTS, Havaldar Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रिजल्ट का स्टेटस
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

SSC Havaldar Physical Test: एसएससी हवलदार के लिए फिजिकल क्राइटेरिया

एसएससी हवलदार के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की बात करें तो यहां सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर दौड़ निकालना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 20 मिनट में 1 किलोमीटर की दूरी तय करना होगा। वहीं पीएसटी क्वालीफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए। वहीं गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही सीना 81 सेमी व फुलाकर सेमी ज्यादा होनी चाहिए।

ध्यान रहे अभी कर्मचारी चयन आयोग ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article