SSC MTS Final Asnwer Key 2023 Download: एसएससी एमटीएस और हवलदार के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSSC MTS Final Asnwer Key) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (SSSC MTS Final Asnwer Key) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है।
बता दें एसएससी एमटीएस और हवलदार की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 मई से 19 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लिखित परीक्षा 1 सितंबर से 14 सितंबर 2023 के बीच निर्धारित थी। वहीं 17 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया गया था। इसके बाद आयोग ने 18 अक्टूबर को फाइनल परिणाम घोषित कर दिया था। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसएससी एमटीएस और हवलदार की फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Final Asnwer Key 2023 Download: डाउनलोड करें फाइनल आंसर की
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC MTS Havaldar Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
कर्मचारी चयन आयोग के इस भर्ती परीक्षा के जरिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 1 हजार 198 और सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के कुल 360 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बता दें एमटीएस की परीक्षा में कुल 11,255 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
