एजुकेशन

SSC JHT paper 2 exam Date 2023: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 की तारीख घोषित, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

SSC JHT Paper 2 Exam Date 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। कनिष्ठ हिंदी अनुवादक के लिए पेपर 2 दिसंबर के अंत में आयोजित किया जाएगा। यहां आप जूनियर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JHT paper 2 exam date 2023: यहां देखें एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम डेट 2023

SSC JHT Paper 2 Exam Date 2023: एसएससी के हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JHT Paper 2 Exam Date) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 के लिए तारीख घोषित कर (SSC JHT Paper 2 Exam Date 2023) दी है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कनिष्ठ हिंदी ट्रांसलेटर और वरिष्ठ हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 की परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार पेपर 2 के लिए पात्र होंगे।

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 1 की परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। पेपर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

SSC JHT paper 2 exam Date 2023: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper 2 Exam Date लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC JHT paper 2 Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर किसी प्रकार की आधिकारीक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  1. ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC JHT SHT Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

SSC JHT paper 2 Admit Card

बता दें कनिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती के लिए 22 अगस्त 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 थी। 13 और 14 सितंबर को अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 300 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article