SSC JE Notification 2024, SSC Junior Engineer Exam 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर एग्जाम (SSC JE Exam 2024) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है।
SSC JE Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 966 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 परीक्षा, टियर 2 परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि टियर 1 एग्जाम का आयोजन 4 जून, 5 जून और 6 जून को किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।
SSC JE Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30/32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
How to apply for SSC JE Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC JE Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 18 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
