एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: जारी होने जा रहा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, जानें आगे की प्रक्रिया

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 5, 2023, 12:53 PM IST

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां आगे की प्रक्रिया के बार में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable Result 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम (SSC GD Constable Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि आयोग रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।

SSC GD Constable Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा।

SSC GD Constable Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के जरिए कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

How to SSC GD Constable Result 2023

  • एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC GD Constable Physical Test 2023: फिजिकल टेस्ट की डेट

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थत होना होगा। फिजिकल टेस्ट यानी पीईटी या पीएसटी की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। बता दें कि इसके लिए सामान्य, एससी और ओबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article