एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: जारी हुआ जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी का नोटिस, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 11:41 AM IST

SSC GD Constable Result 2023, SS GD Constable PET 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी की डेट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2023 का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable PET 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable PET PST 2023 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी की डेट (SSC GD Constable PET PST 2023 Date) जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2023 का नोटिस चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable PET 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीएपीएफ (CAPFs), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF),असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का पीईटी व पीएसटी 15 अप्रैल 2023 से आयोजित किए जाएगा। इसके लिए ई -एडमिट तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय समय पर सीआरपीएफ की वेबसाइ rect.crpf.gov.in पर चेक करते रहें।

SSC GD Constable Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग आज (SSC GD Constable Result 2023 Date) जीडी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC GD Constable Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं
Direct Link - SSC GD Constable PET PST 2023 Notice

SSC GD Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से 50187 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों 18,000 - 56,900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article