एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: जानें एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 10:18 AM IST

SSC GD Constable Result 2023 Passing Marks: कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, एसएससी इन अपडेट्स को ssc.nic.in पर जारी करेगा। बता दें, पासिंग मार्क्स को लेकर जो उम्मीदवार भ्रमित हैं, वे यहां से क्राइटेरिया चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी जीडी परिणाम ssc.nic.in पर

Photo : iStock

Staff Selection Commission GD Constable 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। कर्मचारी चयन आयोग इन अपडेट्स को ssc.nic.in पर जारी करेगा। बता दें, इंटरनेट पर जो उम्मीदवार पासिंग मार्क्स को लेकर लगातार प्रश्न पूछ रहे हैं उनके लिए यहां पासिंग क्राइटेरिया बताया गया है। साथ ही आप एसएससी जीडी 2022 परिणाम जारी करने का भी तरीका देख सकेंगे।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। आयोग ने 18 फरवरी 2023 को एसएससी जीडी 2022-23 रिस्पॉन्स शीट और आवेदकों के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी भी जारी की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अभी तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है।

अभी तक के अपडेट के अनुसार, एसएससी जीडी का परिणाम कट ऑफ के साथ जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा 2022-23 के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक निम्नलिखित तरीके से परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Latest News में देखें
  • हालांकि आप होमपेज पर Results सेक्शन पर भी जा सकते हैं।
  • यहां यहां एसएससी जीडी परीक्षा 2022-23 परिणाम देखने का लिंक मिल जाएगा।
  • अब जीडी टैब पर क्लिक करें, और क्रेडिंशियल की मदद से रिजल्ट देखें।
एसएससी जीडी पासिंग मार्क्स

सामान्य / भूतपूर्व सैनिकों (Ex S.) के लिए अर्हक अंक 35 होंगे जबकि अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणी में आने वालों के लिए अर्हक अंक 33 है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article