SSC GD Constable Marks 2022, Sarkari Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम (SSC GD Constable Exam 2022) के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने मार्क्स (SSC GD Constable Marks 2022) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Marks 2022: जारी हुए जीडी कांस्टेबल मार्क्स
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोग ने फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद 20 अगस्त को फाइनल रिजल्ट की घोषणा की थी। जबकि, आज आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।
SSC GD Constable Marks 2022: इस डेट तक कर सकेंगे चेक
एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स 2022 डाउनलोड करने की सुविधा 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ही उपलब्ध रहेगी।
How to Download SSC GD Constable Marks 2022
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाएं और जीडी कांस्टेबल पर क्लिक करें।
- फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना मार्क्स चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
