एजुकेशन

SSC GD Constable Exam : एसएससी ने स्थगित की जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, अब कब होंगे एग्जाम ?

SSC GD Constable Exam 2026 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 23 फरवरी को होनी थी। मगर अब कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जानकारी साझा की है। आयोग ने बताया कि फिल्हाल भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। ssc gd Constable exam, GD Constable exam 2026, GD Constable exam date, SSC GD Constable exam update

ssc gd constable exam 2026 postponed

ssc gd constable exam 2026 postponed

SSC GD Constable Exam 2026 : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विशेष सुरक्षा बल, और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल जीडी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। 23 फरवरी को ये भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की गई थी। लेकिन अब अगले आदेश तक परीक्षा नहीं ली जाएगी। आयोग ने कहा है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षार्थी खुद अपनी शिफ्ट नहीं चुन सकेंगे।

अभ्यर्थियों को मिली थी स्लॉट बुकिंग की सुविधा

बताते चलें कि कुछ ही समय पहले एसएससी ने अभ्यर्थियों को अपनी भर्ती परीक्षाओं के स्लॉट की बुकिंग की सुविधा दी थी। ऐसे में उम्मीदवारों को ये सहूलियत थी कि वे अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का दिन और शहर चुन सकते थे। हालांकि अब भर्ती से ये सहूलियत हटा दी गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

बताते चलें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के 25487 पदों के लिए तकरीबन 49 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को 8 से 10 दिन पहले उनकी एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड भी 2 से 3 दिन पहले जारी होंगे। खाली पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और 2020 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

भरे जाएंगे इतने पद

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के जरिये बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसएफ, एनसीबी और असम राइफल्स के लिए 25,487 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती की अधिसूचना 01 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी और ऑनलाइन आवेदन विंडो एक महीने के लिए 01 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक खुली हुई थी। उम्मीदवारों के पास फीस का भुगतान करने के लिए 01 जनवरी 2026 तक का समय था। जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये फीस रखी गई थी, जबकि SC, ST, PH और सभी महिला कैंडिडेट्स के लिये फीस माफ की गई थी।

पोस्टपोन होने के बाद क्या करें ?

क्योंकि CBT रीशेड्यूल हो गया है, इसलिए कैंडिडेट्स के पास अब तैयारी के लिए थोड़ा समय है। ये बहुत अच्छा होगा अगर वे रिवीजन करते रहें और एग्जाम के मूड में रहें। आगे के सभी अपडेट्स, जैसे नई एग्जाम डेट्स और एडमिट कार्ड की जानकारी, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल सोर्स ही देखें और सोशल मीडिया पर चल रही फेक खबरों को सच ना मानें।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article