एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2023: जारी हुई जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 17, 2023, 06:22 PM IST

SSC GD Constable Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 17 अप्रैल के जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Answer key 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Final Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC GD Constable Answer Key 2023) आज यानी 17 अप्रैल के जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी जरिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2023: कब जारी हुआ जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन इस साल 10 जनवरी से 13 फरवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। जबकि, प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई। जिस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC GD Constable Final Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC GD Constable Exam 2023: कितना मिलेगा वेतन

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में कुल 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article