एजुकेशन

SSC JE & CPO Exam Date Announced: कब शुरू हो रही एसएससी सीपीओ परीक्षा? जेई एग्जाम की भी आ गई तारीख, देखें डीटेल

SSC CPO, JE Exam Date 2025: जेई की परीक्षा खत्म होने के बाद 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ 2025 (पेपर-1) की परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CPO Exam

SSC Delhi Police CPO, JE Exam 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ (CPO) और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। एसएससी जेई का एग्जाम 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 (JEE Exam Date 2025) तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी अपना स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के साथ सीपीओ की एग्जाम डेट भी अनाउंस की गई है।

कब होंगे एग्जाम?

जेई की परीक्षा खत्म होने के बाद 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ 2025 (पेपर-1) की परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनके पास परीक्षा के लिए अच्छा खासा समय है। ऐसे में परीक्षार्थी एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं। अपने अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र का चुनाव भी कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

एसएससी परीक्षा का स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा और फिर लॉगिन करना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती के सेक्शन में आपको एग्जाम डेट को बुक करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा। परीक्षा से तकरीबन 3-4 दिन पहले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड भी मिल जाएगा।

सीपीओ परीक्षा 2025

सीपीओ परीक्षा की बात करें तो ये 9 से लेकर 12 दिसंबर तक होगी और इस परीक्षा का भी एडमिट कार्ड जल्द ही आ जाएगा। जूनियर इंजीनियर परीक्षा के बाद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ एग्जाम 9 से लेकर 12 दिसंबर 2025 तक होगा। आयोग ने जानकारी दी है कि परीक्षा से तकरीबन 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी और फिर एग्जाम से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article