एजुकेशन

SSC CPO Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की सीपीओ परीक्षा की आंसर की, ssc.gov.in से ऐसे करें चेक

SSC CPO Answer Key 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 की टेंटेटिव आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से इसे देख सकते हैं।

Image

एसएससी ने जारी की सीपीओ परीक्षा की आंसर की

SSC CPO Answer Key 2025 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 की जारी कर दी है। आयोग ने अभी टेंटेटिव आंसर-की जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2025 के बीच कराया था।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2861 पदों को भरा जाना है। अगर आपभी आगे कभी इस तरह के पद पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो जान लें कि उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के लिए अप्लाई करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट के दिन एक वैलिड LMV ड्राइविंग लाइसेंस (मोटरसाइकिल और कार) भी होना चाहिए।

SSC CPO Answer Key 2025 How to Check

  • आंसर की जारी होने का नोटिस ऐसे देखें
  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
  • 'Notice Board' के नीचे देखें
  • 'Sub Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2025 (Paper-I): Uploading of Tentative Answer Keys along with Question Paper(s) cum Response Sheet(s) – regarding' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, ये रहा लिंक -SSC CPO Answer Key 2025 Link

परीक्षा का मोड Online था, जिसमें Multiple Choice Questions पूछे गए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article