एजुकेशन

SSC CPO Answer Key 2024 PDF Download: एसएससी सीपीओ पेपर 1 की आंसर-की, ssc.gov.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC CPO Answer Key 2024 Pdf Download Link at ssc.gov.in: एसएससी सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 27 जून से 29 जून 2024 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगी।

Image

SSC CPO Answer Key 2024

SSC CPO Answer Key 2024 Pdf Download Link at ssc.gov.in: एसएससी सीपीओ एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा (SSC Delhi Police CAPF SI Exam 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की (SSC CPO SI Answer Key 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीपीओ आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक (SSC CPO SI Answer Key 2024 Pdf Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CPO Answer Key 2024 Pdf: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

आयोग द्वारा सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 27 जून, 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी ही पेपर 2 में शामिल होने के पात्र होंगे।

SSC CPO Answer Key 2024 Release Date: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीपीओ पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसएससी सीपीओ एसआई आसंर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download SSC CPO Answer Key 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीपीओ आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SSC CPO Answer Key 2024 Pdf Link: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के कुल 4187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article