BPSC TRE 3.0 Exam Date 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई और 22 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक होगी। वहीं, 22 जुलाई को परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 लिंक पर क्लि करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ ले।
