एजुकेशन

SSC CHSL Result 2023: कब जारी हो रहा है एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट, ssc.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 5, 2023, 02:02 PM IST

SSC CHSL Tier II Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है, अब उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट का इंतजार है, जिसे ssc.nic.in पर से देखा सकेगा।

Image

एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट (image - canva)

SSC CHSL Tier II Result 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जामिनेशन टियर 2 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। 4 जुलाई को एसएससी ने इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी की, जिसके बाद से लगातार अभ्यर्थी रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें ssc.nic.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

SSC CHSL Answer Key 2022-23 देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination (Tier-II) - 2022

बता दें जो आंसर की जारी की गई है, वो अस्थाई है, यानी परीक्षार्थी यदि चाहें तो इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति कर सकते हैं, ऐसा करने के लिए 6 जुलाई तक का समय है, इसके बाद उठाई गई आपत्ति पर आयोग द्वारा गौर किया जाएगा, यदि आपत्ति सही हुई तो आंसर की में बदलाव करके दोबार से आंसर की जारी की जाएगी, जो कि फाइनल आंसर की कहलाएगी।

एसएससी सीएचएससी परीक्षा का अपडेट

SSC CHSL Tier II Exam 2022 का आयोजन 26 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर किया गया था। इसकी प्रोविजनल आंसर की 4 जुलाई को आई, अब 6 जुलाई तक आपत्ति की जा सकती है। ऑनलाइन ऑब्जेक्शन करने के लिए 100 रुपये देना होगा। जल्द ही रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

How to download SSC CHSL Tier II Result 2022

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Result of Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination (Tier-II) - 2022 नाम के लिंक पर क्लिक करें। (एक बार जारी होने के बाद)
  • सामने खुली पीडीएफ में रोल नंबर खोजें।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

एसएससी CHSL में कौन-कौन सी नौकरियां आती है?

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक, डीईओ आदि के रूप में भर्ती की जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4500 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 6 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article