SSC CHSL Tier-2 Exam Date 2026 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने CHSL Tier 2 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल हुए थे, वह अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होगे। बता दें कि टियर 2 परीक्षा का पूरा शेड्यूल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथियों के घोषणा के साथ आपको बता दें कि उम्मीदवारों के परीक्षा एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कब होगी SSC CHSL Tier-II 2026
SSC द्वारा CHSL Tier-II परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसमें टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा के से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में शामिल होगी।
SSC CHSL Tier-II परीक्षा पैटर्न
टियर 2 परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरुकता, अंग्रेजी, कंप्यूटर, रीजनिंग विषयों पर मल्टी ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उसके बाद स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कितनों पदों को भरने के हो रही है CHSL Tier-II
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा SCC CHSL Tier-II परीक्षा का आयोजन 3131 विभिन्न पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। टियर 1, टियर 2 और स्किल टेस्ट के आधार पर आगे उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कब आएगा परीक्षा एडमिट कार्ड
जानकारी के अनुसार, CHSL Tier-II परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। यदि परीक्षा 10 अप्रैल को है तो 5 या 6 अप्रैल तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
कैसे करें SCC CHSL Tier-II के एडमिट कार्ड
एसएससी द्वारा एक बार CHSL Tier-II एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. दिए गए SCC CHSL Tier-II 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3. नए खुले पेज पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
4. अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्क्रीन पर आए एडमिट कार्ड को उम्मीदवार डाउनलोड करें और उसका पीडीएफ बनाएं। साथ ही प्रिंट आउट भी लें, ताकि उन्हें दिक्कत का सामना न करना पड़े।
