एजुकेशन

SSC CHSL Result 2023 Date: कब आएगा एसएससी सीएचएसल टियर 1 रिजल्ट, इस दिन होगी टियर 2 परीक्षा

SSC CHSL Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां टियर 2 एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL Result 2023

Photo : iStock

SSC CHSL Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट (SSC CHSL Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CHSL Tier I Result 2023: कब हुई टियर 1 परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 22 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

SSC CHSL Tier I Result 2023 Date: सितंबर में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download SSC CHSL Tier I Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Tier II Exam 2023: कब होगी टियर 2 परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article