SSC CHSL Final Answer Key 2024 Pdf Download: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC CHSL Tier 1 Final Answer Key 2024) आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Final Answer Key 2024 Pdf: फाइनल आंसर-की हुई जारी
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की प्रोविजनल आसंर-की 18 जुलाई को जारी की गई। जबकि, इस का रिजल्ट 6 सितंबर को घोषित किया गया। वहीं, प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC CHSL Final Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएचएसएल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Marks 2024: जारी हुए टियर 1 के मार्क्स
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर-की के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि मार्क्स चेक करने की सुविधा 6 नवंबर तक ही उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
