SSC CHSL Answer Key 2023, SSC CHSL Tier II Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 13 जनवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचएसएल आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier II Exam 2023: कब हुई टियर 2 परीक्षा
आयोग द्वारा सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, टियर 1 के एडिशनल रिजल्ट में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए टियर 2 एग्जाम का आयोजन 10 जनवरी को किया गया। आज आयोग ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
SSC CHSL Tier II Answer Key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 जनवरी से 15 जनवरी की शाम 4 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
How to Download SSC CHSL Answer Key 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर सीएचएसएल टियर 2 आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्मय से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
