एजुकेशन

SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी आंसर की वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 31, 2023, 05:59 PM IST

SSC CHSL Answer Key 2023 Download: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीएचएसएल आंसर की को जारी कर दिया गया है। एसएससी सीएचएसएल के उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आंसर की को चेक और फिर इसके बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL आंसर की

SSC CHSL Answer Key 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने 31 मार्च 2023 को एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2022 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा (टियर- I) 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी टियर I परीक्षा 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक पूरे देश के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

एसएससी सीएचएसएल आंसर की नोटिफिकेशन - SSC CHSL Answer Key 2022

एसएससी सीएचएसएल आसंर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक - SSC CHSL Answer Key Download Link

एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2022: कैसे डाउनलोड करें

एसएससी आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध SSC CHSL आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को लॉग इन लिंक मिलेगा।

जरूरी विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।

आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

आंसर की को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

एसएससी आंसर की आपत्ति विंडो भी आज 31 मार्च, 2023 को ही खुल गई है। आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2023 तक है। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न / उत्तर चुनौती देने पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 3 अप्रैल को शाम 4.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article