एजुकेशन

SSC CHSL Admit Card 2023: जारी हुआ सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 27, 2023, 09:55 AM IST

SSC CHSL Admit Card 2023: सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। एसएससी ने सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL Admit Card 2023

SSC CHSL Admit Card 2023, SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SSC CHSL Exam 2023: इस तारीख से परीक्षा शुरू

आयोग की ओर से सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

SSC CHSL Admit Card 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड फिलहाल कुछ ही रीजन के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC CHSL Admit Card 2023

  • सबसे पहले एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023 - Direct Link

SSC CHSL Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागो में लगभग 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article