SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 31, 2026, 12:24 PM IST
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Pdf: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या खबर में बताए तरीके से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Pdf Download: SSC CGL (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन - कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या खबर में बताए तरीके से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 18 और 19 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई गई थी। उम्मीदवार अब आंसर की देखकर अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं, जानें एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवारों को आंसर-की देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे क्रेडिंशियल का प्रयोग करना होगा।
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Official Notice
SSC CGL टियर 2 आंसर की 2025 आधिकारिक सूचना देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
- Notice Board के नीचे देखें
- इस लिंक पर क्लिक करें 'Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-II): Uploading of Tentative Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s) and inviting challenges thereon'
- SSC CGL Tier 2 Answer Key 2026 Pdf स्क्रीन पर आ जाएगी।
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Download Link - आंसर की देखने के लिए लॉगिन करना होगा।
जो परीक्षार्थी आंसर में दिए उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार 3 फरवरी, 2026 रात 8 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फीस भी देना होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? SSC CGL Tier 2 Result 2025
आयोग की ओर से रिजल्ट जारी होने की तारीख नहीं आई है, लेकिन आंसर की आ गई है, ऐसे में रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट या एजुकेशन जगत की खबरों से जुड़े रहने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) को देखते रहें।