एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Result : कब जारी होगा एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

SSC CGL Tier-1 Result: जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल परीक्षा दी थी, वे टीयर 1 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार रिजल्ट PDF, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट देख पाएंगे। जल्द ही आयोग SSC CGL Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

SSC CGL Tier-1 Result

SSC CGL Tier-1 Result

SSC CGL Tier 1 2025 Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2025 घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार रिजल्ट PDF, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट देख पाएंगे। रिजल्ट आउट होने के बाद जानें कैसे कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड व चेक कर सकते हैं।

कब जारी होगा एसएससी सीजीएल टीयर 1 रिजल्ट? SSC CGL Tier 1 Exam result

SSC CGL टियर 1 परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में अलग-अलग केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स अपने पास रखें और रिजल्ट लिंक के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

कैसे डाउनलोड करें SSC CGL परीक्षा का रिजल्ट ? How to Download SSC CGL Tier-1 result

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अब CGL पर क्लिक करें।
  • अब आपको CGL परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपनी रैंक, स्थिति और अन्य चीजों को अच्छी तरह से चेक कर रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
SSC CGL रिजल्ट 2025: जरूरी डिटेल्स SSC CGL Tier 1 Details

SSC CGL 2025 रिजल्ट के साथ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ऑफिशियल कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। रिजल्ट नोटिस में अलग-अलग कैटेगरी में हर पोस्ट/ग्रुप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या शामिल होगी। इसमें सिलेक्टेड उम्मीदवारों की डिटेल्स जैसे रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर और कैटेगरी भी होगी।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article