SSC CGL Notification 2024 Date (एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2024 कब आएगा): एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन 24 जून (SSC CGL Notification 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई 2024 (SSC CGL Application 2024 Date) तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
SSC CGL Notification 2024: इस तारीख को आएगा नोटिफिकेशन
आयोग द्वारा सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन पहले 11 जून को जारी किया जाना था। वहीं, अभ्यर्थियों को 11 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया था। हालांकि, संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन अब 24 जून को जारी किया जाएगा और अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
SSC CGL Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to apply for SSC CGL Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीजीएल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CGL Tier I Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 21 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानाकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इतंजार करना।
