एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023: कल जारी होगा सीजीएल टियर 2 स्कोर कार्ड व फाइनल आंसर-की, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 26, 2023, 05:46 PM IST

SSC CGL Exam 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 एग्जाम का स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की कल आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा।

Image

SSC CGL 2023

Photo : iStock

SSC CGL Exam 2023, SSC CGL Tier I Final Answer Key and Score Card on ssc.nic.in: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 एग्जाम (SSC CGL Tier I Exam 2023) का स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की कल यानी 27 फरवरी 2023 को जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Exam Date 2023: दिसंबर में हुई परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया और इसका रिजल्ट (SSC CGL Result 2023) 9 फरवरी को जारी हुआ। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टियर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। जिसका आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक शिफ्ट में किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

SSC CGL Score Card 2023: स्कोर कार्ड व फाइनल आंसर-की कल

एसएससी की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, टियर 1 स्कोर कार्ड (SSC CGL Score Card 2023) और फाइनल आंसर की (SSC CGL Final Answer Key 2023) कल 27 फरवरी को जारी किया जाएगा। जिसे चेक करने की सुविधा 13 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। बता दें कि इससे पहले स्कोर कार्ड 22 फरवरी को अपलोड किया जाना था। हालांकि, आयोग ने बाद में तारीख में बदलाव कर दिया।

How to download SSC CGL Tier I Final Answer Key and Score Card 2023

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोर कार्ड या फाइनल आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर की ओर स्कोर कार्ड चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CGL Exam 2023: सितंबर में जारी हुआ नोटिफिकेशन

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 सितंबर से 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!