एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023: डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड, 2 मार्च से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 21, 2023, 12:51 PM IST

SSC CGL Exam 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने वाला है।

Image

SSC CGL Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC CGL Exam 2023, SSC CGL Tier 2 Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier 2 Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Tier 2 Exam 2023: कब से होगी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक किया जाएगा। इससे पहले टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी और इसका रिजल्ट 9 फरवरी को जारी किया गया। जिसमें, सफल अभ्यर्थियों को अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी इन स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CGL Tier 2 Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुला जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Exam 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

ध्यान रहे कि टियर 2 परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकतें हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article