SSC CGL Admit Card 2023, SSC CCGL Tier I Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 30 जून को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 (SSC CGL Tier I Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CGL Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
आयोग की ओर से सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड कुछ क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ ले।
SSC CGL Tier I Exam 2023: ऐसे होगी टियर 1 परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to download SSC CGL Admit Card 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 3 अप्रैल से 3 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
