एजुकेशन

SSA Chandigarh TGT Recruitment : टीजीटी के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSA Chandigarh TGT Recruitment : टीडीटी भर्ती का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्चुअल बेस्ड होगी। भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इसके बाद ही डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। इस भर्ती के लिए कोई भी इंटरव्यू नहीं रखा गया है।

Image

SSA Chandigarh TGT recruitment (Canva)

Chandigarh TGT Recruitment : समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने टीजीटी भर्ती के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

इस भर्ती के जलिये कुल 104 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के पदों को भरा जाएगा। इसमें कई सारे विषय शामिल हैं। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्चुअल बेस्ड होगी। भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इसके बाद ही डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। इस भर्ती के लिए कोई भी इंटरव्यू नहीं रखा गया है।

लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के किसी भी तरह के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

ये भर्ती प्रक्रिया समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ द्वारा विज्ञापन संख्या 2/2025 दिनांक 06 अगस्त, 2025 के तहत आयोजित की जा रही है। ये पद अंग्रेजी, हिंदी, गणित, पंजाबी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान सहित विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए हैं भर्ती के लिए 14 अगस्त से लेकर 5 सितंबर 2025 तक आवेदन चले थे, जो ऑनलाइन स्वीकार किए गए थे। लिखित परीक्षा की बात करें तो ये कुल 150 अंकों की ऑब्जेक्टिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर अगले स्टेप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा।

नियमों के अनुसार OBC, SC, EWS, पूर्व सैनिकों और PwD श्रेणी के उम्मीदवार आरक्षण के अंतर्गत आते हैं। आवश्यक योग्यता में स्नातक के साथ-साथ B.Ed या B.El.Ed जैसी शिक्षा में मान्यता प्राप्त डिग्री और एक वैध CTET लेवल-II योग्यता शामिल है। आवेदकों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है, जिसकी गणना 01 जनवरी, 2025 तक की जाएगी, जिसमें लागू आयु में छूट भी शामिल है। वेतन संरचना और आवेदन शुल्क विवरण चयनित उम्मीदवारों को 54,870 रुपये वेतन के तौर पर हर महीने दिये जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article