एजुकेशन

Rajasthan Board 5th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

Shala Darpan Rajasthan Board 5th Result 2026 Declared On rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan Board 5th Result) खबर है। पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर आज यानी 24 मई 2026 को 5वीं का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Board 5th Result 2026) दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।​

Image

RBSE Rajasthan Board 5th Result Declared

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026 Declared On rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in : पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर आज यानी 24 मई 2026 को दोपहर 1 बजे कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। (Rajasthan Board 5th Result 2026) । परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा संकुल जयपुर से घोषित (RBSE 5th Result) किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

RBSE 5th Class Passing % : इस बार कितना रहा पासिंग प्रतिशत ?

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट भी शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया है। इस साल 5वीं की परीक्षा में 97. 75 प्रतिशत छात्रों को सफलता हासिल हुई है।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026

इस बार आरबीएसई 5वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13 लाख से भी ज्यादा छात्र पंजीकृत थे। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
लगभग हर साल देखा जाता है कि जब भी राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्टजारी होता है तो लोड होने के कारण कई बार वेबसाइट भी क्रैश हो जाती है। ऐसे में रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में इन ही परेशानियों से बचने के लिए बोर्ड ने कई सारे इंतजाम किये हैं। छात्र एसएमएस या फिर डिजिलॉकर के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट को डिजिलॉकर के जरिये भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स नीचे दिए गए हैं- How to Download 5th result on DigiLocker:

  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसका बाद login या फिर Register करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड के जरिये रजिस्टर करें।
  • Issued Documents वाले कॉलम में RBSE Board को चुनें।
  • अब जो भी डीटेल्स मांगी गई है, वो सबमिट करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट (5वीं कक्षा) दिखाई देगा।
  • अब भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्रों से अनुरोध है कि वे अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ पहले से ही तैयार रखें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही सारी डीटेल्स तुरंत डाल पाएं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article