एजुकेशन

Schools Winter Vacation 2024: बंद होने वाले हैं दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में स्कूल, इस दिन से शुरू होगी विंटर वेकेशन

Schools Winter Vacation 2024, Delhi, Noida, Gurugram School Closed: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने स्कूली छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं की वजह से स्कूली छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा में विंटर वेकेशन कब होगी।

Image

Delhi UP Schools winter vacation

Schools Winter Vacation 2024, Delhi, Noida, Gurugram School Closed: उत्तर भारत इस समय शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड ने स्कूली छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं की वजह से स्कूली छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे में बारिश के आसार है। इसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा में विंटर वेकेशन कब होगी।

Rajasthan School Winter Vacation Dates

राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के सभी स्कूलों के लिए 23 दिसंबर को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

UP School Winter Vacation

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते साल 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा दिसंबर में की गई थी। राज्य में स्कूल 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहे थे। संभव है कि इस बार भी 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Delhi School Winter Vacation: दिल्ली में विंटर वेकेशन

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में दिल्ली के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की तारीख जारी की है। जिसके मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन के तहत छुट्टी रहेगी।

Punjab School Winter Vacation: पंजाब विंटर वेकेशन

पंजाब शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगी (Haryana Schools Winter Vacation 2024)। ठंड की लहर को देखते हुए इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article