क्रिकेट भारत में सबसे प्रसिद्ध खेल है। इसके प्रशंसकों की संख्या का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। देश हो या विदेश क्रिकेट के फैन आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन आज हम इस खेल की नहीं बल्कि इसे खेलने वाले दो भारतीय खिलाड़ियों और उनकी एजुकेशन के बारे में बात करें। एक क्रिकेट फैन होने के नाते आपने भी अपने पसंद क्रिकेटर के लाइफस्टाइल, शुरुआती जीवन, बचपन और एजुकेशन के बारे में जरूर सोचा होगा। इतना ही नहीं, यदि दो क्रिकेटर अच्छे दोस्त होते हैं, तो उनके फैंस के सवाल उनके जीवन को लेकर और बढ़ जाते हैं। उनका सोचना शुरू हो जाता है कि क्या यह दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं, क्या यह क्रिकेट की प्रैक्टिस के दौरान मिले थे, क्या यह बचपन के दोस्त हैं आदि... ऐसी ही कहानी है भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की। आइए आज आपको क्या यह दोनों एक ही स्कूल से पढ़ें हुए हैं या अलग-अलग स्कूल से? जानते हैं क्रिकेटर की स्कूलिंग के बारे में।
शुभमन गिल की स्कूलिंग कहां से हुई है?
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, पंजाब के मोहाली में स्थित 'मंगल स्मार्ट स्कूल' से पढ़े हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इसी स्कूल से प्राप्त की। वह बचपन से ही क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट में तेजी से हो रही करियर ग्रोथ के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। अब आप सोच रहे होंगे कि क्यों शुभमन गिल ने अपनी पढ़ाई छोड़ी। तो बता दें कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था। यह सोच-समझकर राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही जिम्मेदारियों को देखते हुए लिया गया था। बता दें कि 17 साल की उम्र में उन्होंने अंडर 19 खेला और एक साल बाद ही 2018 में आईसीसी अंडर 18 क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इन्हीं कारणों से आगे की पढ़ाई के लिए क्लास लेना और एग्जाम देना उनके लिए मुश्किल हो गया।
अभिषेक शर्मा ने कहां से कि अपनी स्कूलिंग?
अभिषेक शर्मा ने का जन्म 2000 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता नाम नाम राज कुमार और माता का नाम मंजू था। बता दें कि अभिषेक के पिता प्रथम श्रेणी के बल्लेबाज और कोच थे, यही कारण है कि अभिषेक की दिलचस्पी भी क्रिकेट में थी। अभिषेक ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), अमृतसर से की। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज में प्रवेश लिया। उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनके पिता का मानना है कि अभिषेक बचपन से ही क्रिकेट में अच्छे थे और एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह खेला करते हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी उतने ही अच्छे थे।
अभिषेक और शुभमन की दोस्ती
पंजाब के रहने वाले हैं। यह एक बड़ा कारण है कि उनके फैंस को लगता है कि वह बचपन के दोस्त हैं या फिर उनकी स्कूलिंग एक ही जगह से हुई है। लेकिन नहीं शुभमन और अभिषेक ने स्कूली शिक्षा अलग-अलग स्कूलों से प्राप्त की है। लेकिन वह पहले से जानते थे, ये बात सच है। क्योंकि अभिषेक और शुभमन अक्सर एक ही जगह से क्रिकेट की कोचिंग ले रहे थे।
ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में शुभमन के बारे में बात करते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा था कि 'एक लड़का है जिसने एज-ग्रुप क्रिकेट में बहुत शरारत की, लेकिन पर कभी पकड़ा नहीं गया और वह है शुभमन।' अभिषेक ने बताया शुभमन आसानी से अपने चेहरे के भाव बदल लेते हैं। किसी भी परेशानी से बचाना होता है तो वह एक दम मासूम चेहरा बना लेते हैं ताकि वह बच सकें।
