एजुकेशन

School Closed on 2nd Saturday: स्टूडेंट और टीचर्स के लिए गुड न्यूज! इस राज्य में हर दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल

School Closed on Second Saturday: छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। लॉन्ग वीकेंड का इंतजार करने की अब जरूरत नहीं होगी। हरियाणा में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, अब हर दूसरे शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस नियम को आज यानी 9 नवंबर 2024 से ही लागू किया जा रहा है।

Image

दूसरे शनिवार को स्कूल होंगे बंद

Photo : iStock

School Holiday on Second Saturday: हरियाणा में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, अब हर दूसरे शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस नियम को आज यानी 9 नवंबर 2024 से ही लागू किया जा रहा है। छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब लॉन्ग वीकेंड का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हर महीने इसका लाभ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने आदेश में कहा कि ऐसा देखा गया है कि राजपत्रित, स्थानीय या अन्य घोषित छुट्टियों के दौरान कुछ स्कूल छात्रों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए स्कूल बुलाते हैं, जो गलत हैं। यह भी आदेश दिया गया है कि छुट्टियों के दौरान छात्रों को किसी भी गतिविधि के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाए।

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

School Holidays Haryana

स्कूल बंद

यदि कोई स्कूल आदेशों की अवहेलना करता है तो उसका मामला विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद जो भी कार्रवाई होगी, उसके लिए स्कूल मुखिया या प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग के आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि 9 नवंबर 2024 से ही राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू किया जा रहा है।

किसी विद्यालय द्वारा आदेशों की अवहेलना की जाती है तो उसका मामला विभागीय कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इसको लेकर कोई भी कार्रवाई हुई तो संबंधित स्कूल के मुखिया-प्रशासन स्वयं इसके जिम्मेवार होंगे।

बदलेगी स्कूलों की टाइमिंग

हरियाणा के पैरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों में दूसरे शिफ्ट की टाइमिंग बदलने का अनुरोध किया है। पैरेंट्स एसोसिएशन का कहना है कि ज्यादातर सरकारी स्कूलों में बच्चों की शाम 6 बजे के लगभग छुट्टी होती है, जिससे छात्रों को घर लौटते समय काफी अंधेरा हो जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article