5 January School Closed : देश की कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में शीतलहर को देखते हुए कई जगहों पर प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आज यानी 4 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी थी मगर आज 5 जनवरी को लेकर स्टूडेट्स और पेरेंट्स के मन में सवाल हैं कि क्या स्कूल बंद हैं या फिर खुले? शीतलहर के चलते बच्चों का बाहर निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में चलिये जानते हैं 5 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...
उत्तर प्रदेश में कल स्कूल बंद हैं या खुले UP School Closed Tomorrow 5 January
बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में राज्य में बच्चों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। राज्य में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यानी कि आज 5 जनवरी को स्कूल बंद ही रहेंगे। अगर कोई स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करता है तो नियम उल्लंघन के चलते प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Punjab School Closed
पंजाब में भी 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां सर्दी के सितम को देखते हुए राज्य शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूलों की छुट्टियों को 1 जनवरी से 8 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में आज यानी 5 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
राजस्थान में आज स्कूल खुले या फिर बंद ? Rajasthan School Closed Tomorrow
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के चलते 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी आज सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। जयपुर में जिला कलेक्टर ने 10 जनवरी तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर छुट्टी के ऐलान की घोषणा की है।
कश्मीर में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Kashmir School Closed or not
कश्मीर में छुट्टी की बात करें तो यहां पर प्री प्राइमरी क्लासेज में 26 नवंबर से लेकर 28फरवरी 2026 तक कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक सभी क्लासेज 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक और 9 से लेकर 12 तक के लिए 11 दिसंबर से फिर चालू होंगी। और फिर 22 फरवरी 2026 को खत्म होंगी।
