एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 6 मार्च 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर (School Assembly News Headlines आए हैं। इसके माध्यम से हमें राजनीति, खेल, विज्ञान, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़ी नई जानकारी मिलती है।

Image

School Assembly News Headlines: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: समाचार हमें देश और दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं से (School Assembly News Headlines) जोड़ते हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल से लेकर प्राइवेट स्कूलों में स्कूल असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी जाती हैं। इसके माध्यम से हमें राजनीति, खेल, विज्ञान, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़ी नई जानकारी मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly Ke Liye National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज

असम में भारतीय वायु सेना का सुखोई विमान लापता

असम में इंडियन एयर फोर्स का सुखोई लड़ाकू विमान उड़ान के दौरान लापता हो गया। विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन (खोज अभियान) शुरू कर दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश की भूटान के राजा से मुलाकात

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने थिम्फू (Thimphu) में भूटान के राजा Jigme जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मुलाकात की और न्यायिक प्रक्रियाओं को डिजिटलबनाने में सहयोग का प्रस्ताव दिया।

भारतीय नौसेना का बचाव अभियान

इंडियन नेवी ने श्रीलंका के पास एक ईरानी जहाज से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

जनगणना 2027 के लिए डिजिटल उपकरण लॉन्च

अमित शाह ने जनगणना 2027 को मजबूत बनाने के लिए चार डिजिटल टूल्सका सॉफ्ट लॉन्च किया और नए मास्कॉट्स भी जारी किए।

ईरान के नेता की हत्या पर भारत ने शोक जताया

अली खामेनेई की हत्या की खबर पर भारत ने दुख जताया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Vikram Misri) ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर संवेदना व्यक्त की।

सैन्य संघर्ष समाधान नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सैन्य संघर्ष या युद्ध से नहीं हो सकता।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

नीतीश कुमार ने बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

हिंद महासागर में नौसेना का बचाव अभियान

इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में अमेरिकी हमले के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।

School Assembly Ke Liye International News

  • नेपाल में घरेलू राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय शक्ति संघर्ष के बीच चुनाव कराए जा रहे हैं।
  • अल्जीरिया का एक सैन्य विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।
  • रिपोर्टों के अनुसार इजरायल युद्ध के दूसरे चरण में ईरान के भूमिगत मिसाइल ठिकानों को निशाना बना सकता है।
  • मिडल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति के रास्तों में बाधा आई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।
  • सीबीएसई ने मध्य पूर्व में 11 मार्च तक होने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
  • Kim Jong Un ने नॉर्थ कोरिया के 5,000 टन के नए युद्धपोत से मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया।
  • United States और इजरायल ने ईरान में दो और स्कूलों को निशाना बनाकर हमला किया।

School Assembly Ke Liye Sports News: 5 मार्च का खेल समाचार

  1. India ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 499 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचा है।
  2. इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण क्रिकेट विश्व कप 2027 के क्वालीफायर मुकाबले प्रभावित हो गए हैं।

यहां आप स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!