एजुकेशन

Scholarship Scheme: राजस्थान की छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन में सुधार का मौका, 9 अप्रैल से पहले कर दें करेक्शन

राजस्थान सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Image

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Rajasthan Scholarship schemes: राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूटी एवं छात्रवृत्ति वितरण से पात्र विद्यार्थी फार्म में संशोधन नहीं होने से वंचित नहीं रह जाए। इस स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर विद्यार्थियों की समस्या से अवगत करवाया एवं विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। भड़ाना के अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे वे विद्यार्थी जिनके आवेदन में त्रुटियाँ रह गई थीं। अब वे अपने फॉर्म को सही कर सकेंगे और योजना का लाभ उठा सकेंगे।

उच्च शिक्षा आयुक्तालय द्वारा छात्रवृत्ति एवं स्कूटी वितरण योजना के आवेदन संबंधी प्रक्रिया में निर्देश जारी करते हुए विद्यार्थियों के आक्षेप पूर्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2025 की गई। इसमें वर्ष 2024—25 के लिए काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना, विधवा एवं परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, बोर्ड एवं विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण, जनजाति प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहायता, जनजाति छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, सहरिया जनजाति छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, सहरिया छात्र-छात्राओं को बीएड प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र में ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी समस्या होने के कारण संशोधन नहीं किया जा सका। इससे अंतिम वरीयता सूची में नाम नहीं जुड़ सका। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 मार्च को समाप्त हो जाने के कारण ये विद्यार्थी संशोधन करने से वंचित रह गए थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने भी दिया मौका

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने छात्र-छात्राओं की सुविधा और मांग के आधार पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की है। निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव बचनेश अग्रवाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्धघुमंतू समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय/राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित/अध्ययनरत (कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त) शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

कैसे करना है करेक्शन

अभ्यर्थी विभाग के वेब पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/ scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप अथवा मोबाइल ऐप एसजेईडी एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन पेपरलेस छात्रवृत्ति आवेदन कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article