एजुकेशन

SBI PO Prelims Scorecard 2026: एसबीआई ने जारी किया प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

SBI ने PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Image

एसबीआई ने जारी किया प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड

SBI PO Prelims Scorecard 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने 1 और 2 अगस्त 2026 को ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के सेक्शन वाइज अंक और 100 में से प्राप्त कुल अंक की जानकारी दी गई है।

SBI PO Recruitment 2026 के जरिए देशभर में करीब 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरा जाना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया था।

स्कोरकार्ड से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उन्हें परीक्षा में कुल कितने अंक मिले और अलग-अलग सेक्शन में उनका प्रदर्शन कैसा रहा।

SBI PO Prelims Scorecard 2026: How to Check

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर Careers या Current Openings सेक्शन खोलें।

3. SBI PO Recruitment 2026 से संबंधित लिंक तलाशें।

4. यहां Marks Secured by Candidates या Preliminary Exam Scorecard वाले लिंक पर क्लिक करें।

5. अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

6. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

7. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

8. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अब आगे क्या?

SBI PO Prelims Exam 2026 इस भर्ती अभियान का पहला चरण था। इसका मुख्य उद्देश्य अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कैटेगरी के निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए। SBI PO Mains Exam 2026 की संभावित तारीख 12 सितंबर 2026 बताई गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article