एजुकेशन

SBI PO Prelims Admit Card 2025: जारी होने जा रहा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Download Link: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SBI PO Prelims Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Download Link: एसबीआई पीओ एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SBI PO Prelims Admit Card 2025: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त, 4 अगस्त और 5 अगस्त 2025 को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकराकि जानकारी नहीं है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Prelims Admit Card 2025

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI PO Prelims Exam 2025: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से पीओ के कुल 541 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article