SBI PO Notification 2025 Pdf Download: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। एसबीआई पीओ परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना आज 24 जून, 2025 को जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी SBI PO Notification 2025 Pdf में मौजूद सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे कौन व कब तक कर सकता है आवेदन? क्या है आवेदन की वेबसाइट व फीस? क्या है वेतर विवरण व क्या है महत्वपूर्ण तारीखें?
SBI PO Notification 2025: कितने पद भरे जाएंगे
इस विज्ञप्ति के जरिये कुल 541 रिक्तियों को भरा जाएगा।
SBI PO Notification 2025: शैक्षणिक योग्यता
SBI PO Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
| परीक्षा का नाम | एसबीआई पीओ |
| पद का नाम | पीओ |
| सीटों की संख्या | 541 (Regular + Backlog) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की फीस | सामान्य/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 |
| आवेदन की फीस | एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए निशुल्क |
| चयन का तरीका | प्री, मेंस और इंटरव्यू या ग्रुप एक्सरसाइज |
| बेसिक पे | 48,480 रुपये/- (भत्ते अलग से) |
| जॉब की जगह | पूरे भारत में कहीं भी |
| वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI PO Notification 2025 Last Date: महत्वपूर्ण तारीखें
SBI PO ऑनलाइन आवेदन आज 24 जून से sbi.co.in पर शुरू हुआ और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2025 है।
SBI PO Notification 2025 Age Limit: आयु सीमा
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 21 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply Online for SBI PO Notification 2025?
एसबीआई पीओ अधिसूचना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका:
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Careers बटन पर क्लिक करें।
- अब Current Openings पर क्लिक करें, फिर
SBI PO Notification 2025 Apply Online Link बटन पर क्लिक करें। - पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए डिटेल संभलकर भरें।
- अब दिए गए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ फिर से लॉग इन करें।
- शेष विवरण भरें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले सारी जानकारी चेक कर लें, और आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
ध्यान रहे, उम्मीदवारों को 7 जुलाई से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले हर जानकारी को पीडीएफ से क्रॉस चेक करना न भूलें।
