SBI PO
SBI PO Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। जो भी अभ्यर्थी पीओ भर्ती मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कभी भी एसबीआई की तरफ से मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइड sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। SBI पीओ मेंस एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर 2025 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों में किया गया था।
बताते चलें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 541 पद भरे जाने हैं। खाली पदों में 203 पद जनरल कैटेगरी के हैं जबकि 135 ओबीसी, 50 ईड्ब्लयूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं।
ऐसे चेक करें मेंस पीओ परीक्षा का रिजल्ट
मेन्स एग्जाम पास करने के बाद परीक्षार्थियों को इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए बुलाया जाता है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल हो जाते हैं, उनकी एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SBI Probationary Officer (PO) के तौर पर नियुक्ति मिलती है।