SBI Clerk and PO 2023 Notification: भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एसबीआई पीओ व क्लर्क परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर सकता है, बता दें एसबीआई समय-समय पर इन विज्ञप्तियों के माध्यम से क्लर्क व पीओ की भर्ती करता है, इस साल के लिए अभी तक नोटिफिकेशन अभी तक नहीं आया है, एसबीआई अपने करियर पोर्टल sbi.co.in के माध्यम से क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर (एसबीआई क्लर्क 2023 और एसबीआई पीओ 2023) के लिए अधिसूचना जारी करेगा।
SBI Recruitment 2023: कब आएगा एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन
पिछले साल के रुझानों के अनुसार, ये नोटिस क्रमशः सितंबर के पहले सप्ताह से लेकर कभी भी जारी किया जा सकता है, ऐसे में जरूरी है कि उम्मीदवार अपनी तैयारी रखें।
SBI Clerk 2023 Age: Who can apply? एसबीआई क्लर्क के लिए आयु सीमा
एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष मांगी जाती है, ऐसे में अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि विंडो खुलते ही आप अप्लाई कर सकें।
SBI Clerk 2023: Eligibility एसबीआई क्लर्क के लिए शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई क्लर्क के पदों पर आमतौर पर हर वो उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जिसके पास मान्यताप्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन या समकक्ष परीक्षा का सर्टिफिकेट हो।
SBI PO 2023 Age: Who can apply? एसबीआई पीओ के लिए आयु सीमा
एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष मांगी जाती है। जबकि आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान रहता है।
SBI PO 2023: Eligibility एसबीआई पीओ के लिए शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता।
जो लोग अपने स्नातक पाठ्यक्रम के वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। यदि साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें योग्यता का अंतिम प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
