एजुकेशन

SBI Clerk Main Result: जारी हुआ स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स परीक्षा रिजल्ट, देखें sbi.co.in डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 11, 2023, 08:37 AM IST

SBI Clerk Mains Result Download: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की ओर से 10 मार्च को जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों के लिए SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। यहां पर स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स रिजल्ट को डाउनलोड करने के स्टेप्स को चेक कर सकते हैं।

Image

SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2023

State Bank Clerk Mains Result: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ने 10 मार्च को जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों के लिए SBI क्लर्क मेन्स परिणाम जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in की मदद से जाकर परिणाम को चेक कर सकते हैं। SBI क्लर्क की मेन्स परीक्षा 15 जनवरी, 2023 को आयोजित हुई थी। यह भर्ती अभियान भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की कुल 5008 वैकेंसी को भरने के लिए है।

एसबीआई क्लर्क रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: SBI Clerk Result Download Direct link

SBI Clerk Mains Result 2023: जानिए कैसे चेक करें

एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, 'जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की भर्ती (अंतिम परिणाम घोषित)' पर क्लिक करें।

एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर को चेक कर सकते हैं।

पेज को डाउनलोड करके आगे की जरूरत इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

एसबीआई के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह अनंतिम यानी प्रोविजनल रूप से चयन हुए उम्मीदवारों की सूची है। अंतिम चयन स्थानीय भाषा में प्रवीणता परीक्षा पास करने और हमारे विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/सीआर/2022-23/15 दिनांक 07.09.2022 में निर्धारित पात्रता मानदंड/शर्तों को पूरा करने और रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवार की ओर से दी गई जानकारी के सही होने के आधार पर किया जाएगा।

स्टेट बैंक की ओर से यहां पर दिए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार स्टेट बैंक की परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं या फिर डायरेक्ट लिंक की मदद से भी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article