SBI Clerk Admit Card 2025 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (SBI Clerk Admit Card 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (SBI Clerk Prelims Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिसट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, समय और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि होंगे।
SBI Clerk Prelims Exam Date 2025
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा एसबीआई प्रारंभिक परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए लिंक 6 अगस्त से 26 अगस्त, 2025 तक सक्रिय था। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भर्ती के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 5000 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमि कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपवना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI Clerk Prelims Exam Pattern: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न
बता दें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा में अंग्रेजी भाषा से 30 अंक के 30 प्रश्न, संख्यात्मक क्षमता से 35 अंक के 35 प्रश्न, तर्क क्षमता के 35 अंक के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां कुल मिलाकर 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
