एजुकेशन

SBI CBO Final Result 2022: घोषित हुए एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 9, 2023, 12:29 PM IST

SBI CBO Final Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट से परिणाम देख सकते हैं।

Image

एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट

State Bank of India CBO Final Result 2022 की घोषणा आज कर दी गई है, जिन उम्मीदवारों ने भारतीय स्टेट बैंक की इस वैकेंसी के लिए परीक्षा दी थी व इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे अब यहां से फाइनल परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई बैंक ने इन परिणामों को sbi.co.in पर किया है, रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां से देखा जा सकता है।

SBI CBO की लिखित परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और SBI CBO 2022 Result 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू कॉल पत्र 3 फरवरी को जारी किया गया था और 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध था।

साक्षात्कार पिछले माह फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था, अब बैंक ने SBI CBO Final Result 2022 जारी कर दिया है।

SBI CBO Final Result 2022 को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

  • उम्मीदवार sbi.co.in पर जाएं।
  • अब careers लिंक पर क्लिक करें, नया पेज खुल जाएगा।
  • अब SBI CBO Final Result 2022 पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज पीडीएफ रूप में खुलेगा, जहां रोल नंबर की मदद से SBI CBO Final Result 2022 को देखा जा सकता हैं।

SBI की इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी जबकि 7 नवंबर, 2023 को समाप्त हुई थी। SBI की इस भर्ती अभियान के जरिये 1422 सर्किल आधारित अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article