LIVE

10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली


latest Sarkari Naukri 2022 Notification आते ही सबसे तेज आप यहां से देख सकेंगे। पुलिस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार AP Police Constable Recruitment 2022 का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें 6000 से ज्यादा एसआई या सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जानी है। यही नहीं आप यहां से सरकरी जॉब्स नोटिफिकेशन से जुड़ी अन्य अपडेट जैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, रिजल्ट या आंसर की लिंक भी देख पाएंगे। इसके अलावा एजुकेशन सेक्शन की भी महत्वपूर्ण खबरों से खुद को अपडेट कर सकेंगे जैसे एडमिशन, बोर्ड एग्जाम अपडेट जैसे सीबीएसई डेट शीट 2023 आदि।

DEC 03, 2022 20:59 IST

Sarkari Result 2022 LIVE - यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा।
DEC 03, 2022 20:42 IST

Sarkari Naukri 2022 Live:बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टीचर पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 20:15 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - राजस्थान में नौकरी के लिए करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 7 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 19:25 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 18:42 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 17:48 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था।
DEC 03, 2022 17:15 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - एसएससी एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर मुख्य परीक्षा को एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
DEC 03, 2022 16:37 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल वार्डन के 238 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 5 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 16:08 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती

राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 15:29 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती 2022

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 20 दिसंबर 2022 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌
DEC 03, 2022 14:30 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - केवीएस में नौकरी का मौका

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद और पीआरटी के 6414 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होगी।
DEC 03, 2022 13:44 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - यूपी में सरकारी नौकरी का मौका

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 13:12 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - रेलवे में नौकरी को मौका

पश्चिम मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी रेलवे भर्ती 2022 के लिए 17 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इJSरेन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2022 से शुरू की जा चुकी है।
DEC 03, 2022 12:34 IST

Sarkari Naukari: BEL वैकेंसी के लिए करें अप्लाई

बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 12:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: CGPSC में निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य सेवा या पीसीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां पर अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 03, 2022 11:28 IST

Sarkari Naukari 2022 Live: JKSSB उम्मीदवार भर्ती

जम्मू कश्मीर में इंजीनियर पदों को निकली भर्ती में जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे जेकेएसएसबी (JKSSB) की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2022 रखी गई है।
DEC 03, 2022 09:34 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: CGPSC भर्ती 2023 भर्ती के लिए आवेदन शुरू

सीजीपीएसई यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा या पीसीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
DEC 02, 2022 20:57 IST

Sarkari Naukari 2022 Live: हिमाचल हाईकोर्ट वैकेंसी एडमिट कार्ड

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (HP High Court Admit Card) की ओर से क्लर्क-जिला न्यायपालिका और प्रोसेस सर्वर-जिला न्यायपालिका पदों के लिए 18 दिसंबर 2022 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।
DEC 02, 2022 20:02 IST

Sarkari Naukari 2022 Live: BEL में निकाली गई वैकेंसी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर जारी नोटिफिकेशन में प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 14 दिसंबर तक अपने आवेदनों को जमा कर सकते हैं।
DEC 02, 2022 17:39 IST

Sarkari Naukri Vacancy 2022 Live: डीयू पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन हुए शुरू

Sarkari Naukri 2022 Live: बीते 1 दिसंबर 2022 से दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी डीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन का पहला दौर शुरू हो चुका है। सुबह 10 बजे से उम्मीदवारों को शाम 5 बजे तक आवंटित किए गए विभाग में रिपोर्ट करना है।