BPSSC Bharti Calendar 2026 : बीपीएसएससी यानी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 2026 की भर्तियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस कैलेंडर में हाल ही में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों और आने वाली भर्तियों की डीटेल्स शेयर की हैं। इस कैलेंडर में हाल ही में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों और आने वाली भर्तियों की संभावित तारीखें दी गई हैं। बीपीएसएससी की 9 भर्तियों के तहत कुल 2671 पदों को भरा जाना है। दारोगा भर्ती की बात करें तो इसकी मुख्य लिखित परीक्षा मार्च के महीने में होनी है।
9 भर्तियों के तहत भरे जाएंगे 2671 पद
बीपीएसएससी की 9 भर्तियों के तहत 2671 वैकेंसी भरी जानी हैं। इस कैलेंडर के मुताबिक बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा मार्च 2026 व शारीरिक दक्षता परीक्षा मई 2026 में संभावित है। इसका फाइनल रिजल्ट जून 2026 में घोषित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत 1799 पदों को भरा जाएगा।
कितने पदों के लिए कब होगी परीक्षाएं ?
वन क्षेत्र पदाधिकारी (Range Forest Officer) के कुल 24 पदों को भरा जाएगा। परीक्षाएं हो चुकी हैं और फरवरी के महीने में अंतिम परिणाम प्रस्तावित किया गया था। इसके अलावा प्रवर्तन अवर निरीक्षक के कुल 33 पदों को भरा जाएगा। इसका साक्षात्कार 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। अंतिम परिणाम मार्च 2026 में आएगा। सहायक अधीक्षक के कुल 25 पद भरे जाएंगे। अंतिम परिणाम अप्रैल 2026 में आएंगे। पुलिस अवर निरीक्षक के 1799 पदों को भरा जाएगा। जिसकी प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में हो चुकी है। मुख्य परीक्षा मार्च 2026 में होनी है और मई 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। अंतिम परिणाम जून 2026 में आएंगे। बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधीक्षक लिपिक के कुल 64 पद भरे जाएंगे।प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल के महीने में होगी।
अवर निरीक्षक (Sub-Inspector - SI) के कुल 78 पद भरे जाएंगे जिसकी प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल के महीने में होगी। मुख्य परीक्षा जून में और शारीरिक दक्षता परीक्षा जुलाई के महीने में होगी। इसके अंतिम परिणाम अगस्त में आएंगे। सहायक अवर निरीक्षक के 462 पद, बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधीक्षक के 122 पद भरे जाने हैं।
