RSSB Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 Out: जारी हुआ राजस्थान रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 12, 2026, 02:56 PM IST
RSSB Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज यानी 12 जनवरी 2026 को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (REET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें रीट लेवल 1 और लेवल 2 मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड
RSSB Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 Released: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड आज यानी 12 जनवरी को राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 ) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (RSSB REET Mains Admit Card 2026) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RSSB Rajasthan REET Mains Exam Date 2026: कब होगी रीट लेवल और लेवल 2 की परीक्षा
बता दें रीट लेवल 1 मेन्स परीक्ष 17 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। वहीं रीट लेवल 2 की परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan REET Level 1 & Level 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
RSSB REET Level 1, Level 2 Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेसन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।