एजुकेशन

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025: जारी हुई राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

Image

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में लाइब्रेरियन ग्रेड 3 के कुल 548 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article